Ayushman Card Online Apply 2026 की प्रक्रिया जानना चाहते हैं? आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकता है। इस लेख में हम आपको आयुष्मान कार्ड की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
अगर आपके परिवार में किसी सदस्य का अचानक इलाज कराने की नौबत आ जाए, तो अस्पताल का खर्च लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत योजना पात्र परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। यदि आपका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो इस लेख में जानिए घर बैठे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।
आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। इससे इलाज के दौरान होने वाले बड़े खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलती है
आयुष्मान कार्ड क्या है?

आयुष्मान कार्ड पात्र लाभार्थी की पहचान और योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के लिए उपयोग किया जाता है। पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध (empanelled) अस्पतालों में योजना के तहत निर्धारित उपचार का cashless लाभ ले सकते हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले पात्रता की पुष्टि के लिए इस कार्ड का उपयोग किया जाता है।
योजना के प्रमुख लाभ
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलती हैं।
• प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर।
• पात्र लाभार्थी के लिए अलग से स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होती।
• गंभीर बीमारियों के विभिन्न उपचार पैकेज शामिल।
• सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज।
कौन कर सकता है आवेदन ?
आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल पात्र परिवारों को मिलता है। पात्रता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार तय की जाती है।
गांव में रहने वाले: कच्चे मकान में रहने वाले लोग, दिहाड़ी मज़दूर, SC/ST परिवार , बेघर परिवार।
शहर में रहने वाले: रिक्शा चलाने वाले , दर्जी, दूसरों के घरों में कम करने वाले, सड़कों पर कचरा बिनने वाले।
आप इनमें से किसी श्रेणी में आते है तो आयुषमान कार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आपका नाम योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पात्रता अवश्य जांच लें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्न दस्तावेज अपने पास रखें।
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• राशन कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र / पहचान पत्र
Ayushman Card Online Apply 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें। पूरी प्रक्रिया मैं आमतौर पर कुछ ही मिनट लगते हैं ,बशर्तें आपका मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी सही हो।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक Beneficiary portal पर जाएं। किसी भी अन्य वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी देने से बचे।केवल सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।
स्टेप 2: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
वेबसाइट खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें । इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा।OTP दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3: अपनी पात्रता जांचे
लॉगिन के बाद अपना राज्य चुने और आधार नंबर, परिवार आईडी या उपलब्ध अन्य विकल्पों की मदद से अपना नाम खोजें। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में दिखाई देता है तो आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
स्टेप4: e-KYC पूरी करे
यदि सिस्टम e-KYC करने के लिए कहे ,तो आधार OTP या उपलब्ध सत्यापन पूरी करें। सही जानकारी दर्ज करने से आवेदन में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।
स्टेप 5: आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें
सत्यापन पूरा होने के बाद यदि आपका कार्ड पूरा हो जाता है ,तो Download card विकल्प पर क्लिक करे। इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड PDF के रूप में डाउनलोड हो जाएगा । भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी भी अपने पास रखें।
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
कार्ड डाउनलोड होने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई दे तो संबंधित आधिकारिक माध्यम या सहायता केंद्र से संपर्क करें। भविष्य में अस्पताल में इलाज के समय जरूरत पड़ सकती है, इसलिए कार्ड की डिजिटल कॉपी अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें और चाहें तो एक प्रिंट कॉपी भी रख सकते हैं।
जरूरी बात
आयुष्मान कार्ड बनवाने या डाउनलोड करने के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। अपनी Aadhaar, OTP या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या अनधिकृत वेबसाइट के साथ साझा न करें। अस्पताल में इलाज कराने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें कि संबंधित अस्पताल योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध है और आपका उपचार योजना के निर्धारित लाभों में शामिल है।